Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
12-Mar-2022 02:50 PM
GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां एक ही परिवार की दो महिलाओं की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना खिजरसराय थाना क्षेत्र के अकौनी गांव की है। यहां शनिवार की सुबह छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू मारकर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी। दोनों महिलाएं आपस में गोतनी हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं एक साथ दो महिलाओं की हत्या से गांव में सन्नाटा पसरा है।
मृतक महिलाओं की पहचान खिजरसराय के अकौनी गांव निवासी गया पासवान की 45 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी और मोहित पासवान की 35 वर्षीय पत्नी कुमन देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कुमन देवी आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी। वहीं आरोपियों ने परिवार के एक अन्य सदस्य को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक सुशीला देवी की बहन की बेटी उसके पास रहती थी। शनिवार की सुबह लड़की शौच के लिए अकेली बधार की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही मुकेश पासवान नामक शख्स ने उसके साथ छेड़खानी की घटना का अंजाम दिया। घर पहुंचने के बाद लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मौसी को दी। जिसके बाद सुशीला देवी आरोपी मुकेश पासवान के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। इसी दौरान देवरानी कुमन देवी भी मौके पर पहुंच गई और दोनों ने हल्ला करना शुरू कर दिया।
देखते ही देखते मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोपी मुकेश पासवान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिलाओं के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों महिलाओं को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे गया पासवान के चचेरे भाई को भी आरोपियों ने चाकू मार दिया।
खून से लथपथ दोनों महिलाओं को इलाज के लिए खिजरसराय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए खिजरसराय थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना गांव में कैंप कर रहे हैं।