ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार : आज से शुरू होगा इंटर में एडमिशन की प्रक्रिया, इस वेबसाइट...

बिहार : आज से शुरू होगा इंटर में एडमिशन की प्रक्रिया, इस वेबसाइट पर भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म

17-May-2023 08:55 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार बोर्ड के तरफ से पिछले दिनों दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद अब इस परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं का 11वीं में एडमिशन लेने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।


दरअसल,बिहार बोर्ड के तरफ से 11वीं में एडमिशन के लिए फॉर्म का प्रारूप जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने पिछले साल का कटऑफ भी जारी किया है। राज्य के सभी प्लस टू और कॉलेजों में 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया 17 मई से शुरू हो जाएगी। 11वीं में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट को 26 मई तक एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन भर लेना होगा। 


मालूम हो कि, स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सहज वसुधा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स घर बैठ अपने मोबाइल से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ बोर्ड ने 6854 सहज वसुधा केंद्रों को चिह्नित किया है। इसकी सूची ओएफएसएस पर देख सकते हैं। वसुधा केंद्र पर बिहार बोर्ड से 10वीं करने वाले स्टूडेंट्स को फॉर्म संख्या पांच भरनी होगी।


वहीं, सीबीएसइ व अन्य बोर्ड के स्टूडेंट्स को फॉर्म संख्या छह को भरना होगा। फॉर्म संख्या पांच व छह कलम से भरेंगे। इसके अलावा जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र पर बिहार बोर्ड के स्टूडेंट्स को फॉर्म संख्या सात व सीबीएसइ के साथ अन्य बोर्ड के स्टूडेंट्स को फॉर्म संख्या आठ भरना होगा। इसको लेकर फी 350 रुपये रखा गया है। 


आपको बताते चलें कि, आवेदन के बाद स्टूडेंट्स को ऑनलाइन 350 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद स्टूडेंट्स को यूजर आइडी और पासवर्ड उनके मोबाइल और इमेल पर मिलेगा। स्टूडेंट्स को यूजर आइडी व पासवर्ड सुरक्षित रखना होगा।  स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपना मोबाइल नंबर तथा इ-मेल आइडी अनिवार्य रूप से देना होगा। एक मोबाइल नंबर और इ-मेल आइडी से एक ही रजिस्ट्रेशन होगा।