7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या
22-Apr-2023 07:05 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मौसम ने हफ्ते भर बाद एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से उत्पन्न ताजा वातावरणीय परिस्थितियों से सूबे में आंशिक बादलों की आवाजाही रही। ठंडी हवा से मौसम के तल्ख तेवर नरम पड़े हैं। राज्य में कहीं भी फिलहाल हीट वेव की स्थिति नहीं है। हफ्ते भर बाद लू से निजात मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मौसम विभाग ने पटना समेत सूबे में शनिवार और रविवार को आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है।
वहीं, मौसम में बदलाव के बाद पटना सहित राज्यभर में अधिकतम तापमान तेजी नीचे आया है। पटना का अधिकतम तापमान शुक्रवार को चार डिग्री नीचे लुढ़ककर 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाये रहे, हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान में तेजी रही। अब राज्य के मात्र दो शहरों में अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री के पार बना हुआ है, उनमें रोहतास के डेहरी में 40.2 डिग्री जबकि औरंगाबाद में 40 डिग्री रहा।
पिछले 24 घंटों में रफीगंज में 2.8 मिमी, बारुण में दो मिमी, शेरघाटी में दो मिमी, औरंगाबाद में 1.4 मिमी, रोहतास के दिनारा में 1.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा वजीरगंज, भभुआ, डेहरी, चेनारी और नौहट्टा में भी बूंदाबांदी की स्थिति रही। शनिवार को भी कुछ जगहों पर आंशिक बारिश की सूचना है।
इसके साथ ही मौसमविदों के अनुसार शनिवार और रविवार को पटना सहित राज्य के 26 जिलों में आंशिक बारिश की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 डिग्री प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी है। वहीं 24 अप्रैल को पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और गरज के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्यभर में अधिकतम तापमान में तेजी से कमी आने के आसार हैं।
आपको बताते चलें कि, आईएमडी ने अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर में व्यापक वर्षा और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में वर्षा होने की संभावना जतायी है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी यानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।