धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
24-May-2022 07:26 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां शातिर चोरों ने एक आभूषण दुकान से 35 लाख के सोने के जेवर चुरा लिए। घटना शहर के बगहा दो स्थित रेलवे ढ़ाला के पास की है। यहां चोरों ने आभूषण दुकान से करीब 35 लाख के सोने के आभूषण से भरे बॉक्स को चुरा कर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंलागने में लगी है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर शातिर चोरों ने श्री दुर्गा ज्वेलर्स एंड आर्यन बर्तन स्टोर को अपना निशाना बनाया। दुकान का मालिक मुन्ना कुमार दुकान में बैठकर ग्राहकों को सामान दिखा रहे था। इसी दौरान एक शख्स दुकान में पहुंचा और उसने बर्तन दिखाने की बात कही। ग्राहक की मांग पर वह बगल में स्थिति स्टोर से और बर्तन लाने के लिए चला गया। इस दौरान दुकानदार गहनों से भरा अलमीरा बंद करना भूल गया। जैसे ही वह वापस लौटा अलमीरा खुला पाया। जब उसने अलमीरा खोल कर देखा तो गहनों से भरा बॉक्स गायब था।
पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय पटखौली ओपी पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। चोरों की पहचान के लिए पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रहा है। दुकानदार के मुताबिक बॉक्स में करीब 700 ग्राम सोने के आभूषण थे जिनकी कीमत 35 लाख रुपए बतायी जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरो को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।