ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / बिहार : आभूषण दुकान से 15 लाख के जेवरात लेकर उड़े, CCTV में...

बिहार : आभूषण दुकान से 15 लाख के जेवरात लेकर उड़े, CCTV में कैद हुआ वारदात

06-Mar-2024 12:19 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  चोरों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए है। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर ओपी थाना क्षेत्र के फसिहरवा चौक पर स्थित प्रिंस ज्वेलर्श के अंदर तक़रीबन आधा दर्जन की संख्या में पहुंचें चोरों ने आभुषण दुकान से तक़रीबन 15 लाख रुपए मूल्य के सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मामले को लेकर दुकानदार शिवनाथ साह ने बताया कि रोज की तरह वो दुकान बंद कर वह घर चलें गए। जिसके बाद देर रात चोरों के द्वारा उनके दुकान से तक़रीबन 15 लाख रुपए मूल्य के सामान के चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।


वहीं, इस घटना की पूरी जानकारी पानापुर थाने के पुलिस को अवगत करा दिया गया है। जिसके बाद पानापुर थाने की पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि चोर किस तरह दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पूरे मामले को लेकर जब हमने पानापुर थाने की पुलिस से बात करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।