Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Road News : बिहार में बनेंगे 7 नए हाईवे, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा; जमीन ने लिए तैयार होगा 'काला' विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका
03-Oct-2021 03:51 PM
PATNA : एक दिन पहले लालू-राबड़ी के बडे बेटे तेजप्रताप यादव ने ये आरोप लगाया था कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव को दिल्ली में बंधक बना कर रखा गया है. अगले ही दिन लालू प्रसाद यादव के बिहार में एंट्री का कार्यक्रम तय हो गया है. लालू यादव इसी महीने बिहार आ रहे हैं. वे पटना में ही नहीं रहेंगे बल्कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर में चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे.
चुनाव प्रचार करेंगे लालू
राजद सूत्रों से ये बडी खबर आ रही है. लालू यादव 22 या 23 अक्टूबर को दिल्ली से पटना आ सकते हैं. बिहार में जिन दो सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं वहां लालू प्रसाद यादव की चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तय कर दिया गया है. लालू यादव 25 अक्टूबर को कुशेश्वरस्थान में राजद उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, 27 अक्टूबर को वे तारापुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. गौरतलब है कि दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है. लालू यादव चुनावी संग्राम के आखिरी समय में जनसभाओं को संबोधित कर लोगों को राजद के पक्ष में गोलबंद करेंगे.
तेजप्रताप के आऱोपों के बाद फैसला
गौरतलब है कि शनिवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने आरोप लगा दिया था कि उनके पिता को दिल्ली में बंधक बना कर रखा गया है. तेजप्रताप ने कहा था कि उनके पिता को दिल्ली से पटना नहीं आने दिया जा रहा है. लालू यादव के बडे बेटे ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ लोग पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं लेकिन उनका सपना पूरा नहीं होगा.
तेजप्रताप के इस हमले के बाद लालू फैमिली औऱ तेजस्वी यादव पेशोपेश में पडे थे. तेजस्वी आज जब दिल्ली से पटना पहुंचे तो मीडिया ने उनसे सबसे पहले यही सवाल पूछा. तेजस्वी ने तेजप्रताप का नाम लिये बगैर कहा था कि लालू यादव को कोई बंधक बना कर नहीं रख सकता.