Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
23-Mar-2022 03:10 PM
GAYA : गया में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में लगने वाले चाचा ने 8 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार की देर रात आरोपी चाचा मासूम भतीजी को घर से उठा ले गया और हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इधर, बच्ची के घर से गायब होने पर परिजन उसे तलाश करते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। खून से लथपथ बच्ची को देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।जिसके बाद परिजनों ने फतेहपुर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित बच्ची का गोतिया है और रिश्ते में चाचा लगता है। करीब साल भर पहले उसकी शादी भी हो चुकी है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पुलिस की मानें तो आरोपी देर रात बच्ची को उठाकर घर से दूर ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब बच्ची ने शोर मचाया तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया और गांव में ही एक जगह जाकर छिप गया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ गहरा आक्रोश है।