ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

बिहार : 70 हजार रुपए देकर बंगाल से लाया था लड़की, लालच बढ़ी तो बिगड़ गया मामला

21-Dec-2021 12:35 PM

PATNA : बिहार के सारण से खबर आ रही है जहां नौ लड़कियों के मामले में नई चीजों का खुलासा हुआ है. इस मामले में जब पुलिस ने मोहम्मद निजाम उर्फ पंकज तिवारी से पूछताछ शुरू की तो उसने हैरान करने वाली चीजें बताई. पूछताछ उसने बताया कि बंगाल से वह एक नाबालिग लड़की को लेकर आया था. 


बंगाल से उस लड़की की मां से इसके लिए पुरे 70 हजार रुपय लिये थे. इसके साथ तय हुआ था कि लड़की को भी हर महीने 5 हजार रुपय मिलेंगे. लेकिन लड़की मां का डिमांड बढ़ गया. वह निजाम से और अधिक पैसे मांगने लगी. जब निजाम इसपर राजी नहीं हुआ तो उसने इसकी शिकायत कर दी. यह मामला एक NGO के जरिए राष्‍ट्रीय बाल संरक्षण आयोग और दिल्‍ली पुलिस तक पहुंच गया.


जब मामला दिल्‍ली पुलिस तक पहुंची तब लड़की के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया गया. इससे पता चला की लड़की सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर-कोपा रोड में है. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सारण पुलिस से बात की और आखिरकार मोहम्मद निजाम के साथ ही नौ नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया. नौ नाबालिग लड़कियों में से दो को बंगाल और सिक्किम से आई पुलिस अपने साथ लेकर चली गई. बाकी लड़कियों के स्वजन को बालिका गृह की अधीक्षक ने सूचना दे दी है. बता दें मोहम्मद उर्फ पंकज और रंजित को बंगाल पुलिस अपने रिमांड पर ले जाएगी. जिसकी तैयारी की जा रही है.


जानकारी के अनुसार मो. निजाम उर्फ पंकज तिवारी जिले के निर्मली थाना के बेला सिंगारमोती गांव में करीब एक साल से रहा था. वह आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाता था. जिसमे बाहर से लड़कियों को लाकर आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांस कराने का काम लेता था. सकड्डी गांव का रहने वाला रंजीत उसका सहयोगी था. इन दोनों को नौ नाबालिग लड़कियों के साथ सारण पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. बंगाल से आई युवती माया के साथ मोहम्मद निजाम ने एक साल पहले ही शादी की थी. मो. निजाम बंगाल से जिस नाबालिग लड़की को लाया था, उसको लेकर उसकी मां को 70 हजार रुपये उसने दिए थे. नाबालिग लड़की को पांच हजार प्रतिमाह देने की बात हुई थी. लड़की की मां कुछ और रुपये मांगने लगी.