ब्रेकिंग न्यूज़

Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा

बिहार: 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, सौतेली मां पर मर्डर करने का आरोप

08-Aug-2023 07:21 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां एक सात साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। बच्चे की सौतेली मां पर तकीया से मुंह दबाकर बच्चे को मौत के घाट उतारने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना लौरिया थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव की है।


बताया जा रहा है कि मौलानगर गांव के रहने वाले आरस मियां के बेटे मोकीम मिया ने ने दो शादियां की हैं। पहली शादी जोगापट्टी थाना क्षेत्र के सेंहुडवा गांव में तमन्ना खातून से करीब दस वर्ष पहले हुई थी। पहली पत्नी से मोकीम को दो बेटे हैं। मोकीम काम के सिलसिले में दूसरे प्रदेश गया था, जहां हाल ही में मोकीम मियां ने दूसरे प्रदेश में शादी कर ली और दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंच गया।


पति की बेवफाई से आहत तमन्ना खातून अपने दोनों बेटों को छोड़कर मायके चली गई और वहीं रह रही थी। इसी बीच उसे जानकारी दी गई कि उसके सात साल के बेटे की मौत हो गई है। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि सात वर्षीय बच्चे की मौत हुई है जिसे पोस्टमार्टम को बेतिया भेजा जा रहा है। पुलिस की माने तो अभी किसी ने कोई आवेदन नही दिया है फिर भी घटना की जांच की जा रही है।