ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: 5 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, प्रेमी-युगल के बीच कंस बना हुआ था मामा, जब मामला थाने पहुंचा तो करायी गयी शादी

18-Jan-2022 02:27 PM

GAYA: 5 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बीच जब विलेन के रुप में मामा सामने आया तब मामला महिला थाने में पहुंच गया। प्रेमी युगल के बीच लड़का का मामा प्यार का दुश्मन बन बैठा था। मामा की हरकतों से परेशान होकर प्रेमी युगल पुलिस से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा। गया महिला थाने में दोनों की बातें गंभीरता से सुनी गयी जिसके बाद प्रेमी युगल की शादी थाना परिसर में करा दी गयी। दोनों पक्ष के लोगों के सामने लड़का ने लड़की की मांग भरी जिसके बाद शादी की रस्में पूरी करवाई गई। 


मामला गया के रानीगंज और गोह थाना क्षेत्र का है। रानीगंज की पुष्पा और गोह के सुनील के बीच पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन इनके मिलन के बीच लड़के का मामा कंस की तरह खड़ा था। वह नहीं चाहते थे कि उनके भांजे की शादी उस लड़की से हो जिसे वह प्यार करता है। सुनील का मामा पूरी तरह विलेन की भूमिका में था। 


इस बात से परेशान होकर प्रेमी युगल गया महिला थाना पहुंच गये जहां महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना को प्रेमी युगल ने पूरी बातें कही। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने फैसला ऑन द स्पॉट सुनाया। प्रेमी युगल के परिवारवालों को थाने पर बुलाया गया जिसके बाद उन्हें समझा बुझाकर शादी के लिए तैयार कराया गया। बिना किसी केस मुकदमे के युवक और युवती की शादी थाने में ही करा दी गयी। 


बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग में फंसी लड़की से अंतिम समय पर लड़के वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया था। मामा से तंग आकर लड़का भी शादी से मुकर गया था। इसकी सूचना लड़की पक्ष के लोगों ने महिला थाना को दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष ने लड़के और लड़की पक्ष के लोगों को थाने में बुलाया जहां काफी समझाने बुझाने के बाद लड़का पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गए।


महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि 5 साल पुराना प्यार शादी के रिश्ते में बंध गया। दोनों पक्ष के लोगों के सामने लड़का ने लड़की की मांग भरी जिसके बाद शादी की रस्में पूरी करवाई गई। इस शादी से अब दोनों पक्ष खुशी हैं। दोनों पति पत्नी को गुलाब का एक पौधा भेंट किया गया और उसे सींचने की नसीहत दी गई है।