नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
18-Jan-2022 01:43 PM
SHEKHPURA : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है. इस बार निगरानी की कार्रवाई शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद कार्यालय में हुई, जहां एक्सक्यूटिव ऑफिसर को विशेष निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है. एक्सक्यूटिव ऑफिसर विजय कुमार को 48 हजार घूस लेते पकड़ा गया है.
निगरानी के हाथ लगने वाले अधिकारी बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हैं. छापेमारी दल ने उन्हें मंगलवार की सुबह ही गिरफ्तार कर लिया. निगरानी के अफसर उनसे पूछताछ कर रहे हैं और अधिकारी को लेकर पटना जाने की तैयारी में हैं.
विजय कुमार के खिलाफ एक ठेकेदार ने रिश्वत मांगने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी. निगरानी की प्राथमिक जांच में यह शिकायत सही पाई गई. इसके बाद रिश्वत देने के लिए दिन और समय तय किया गया. कार्यपालक अधिकारी को रिश्वत लेते ही निगरानी के अफसरों ने धर दबोचा.