बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
08-Dec-2021 02:00 PM
GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र बुधवार को एक युवती 40 फीट उंचे पेड़ पर चढ़कर करीब 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही. सिविल कोर्ट परिसर में पेड़ पर चढ़ी. युवती को पेड़ पर चढ़ते देख वहा मौजूद लोग नीचे उतरने के लिए कहते रहे है. लेकिन युवती ऊपर चढ़ती गई. इस युवती को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए.
वहीं इस घटना का लोग विडियो भी बनाने लगे. बता दें आधा घंटा मशक्कत करने के बाद युवती को पेड़ से नीचे उतारा गया. जानकरी के अनुसार जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर गांव के रहनेवाले सुदामा साह की पत्नी एसबीआई की मुख्य शाखा में बैंक ऑफिसर के यहां खाना बनाती है. जहां मां के साथ 19 साल की पूजा कुमारी भी बैंक परिसर में पहुंची थी. युवती की मां काम में जुटी हुई थी. इसी बीच पूजा सिविल कोर्ट परिसर के पेड़ पर चढ़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी.
इस दौरान भीड़ में मौजूद दो युवकों ने बहादुरी दिखाया. पुराना चौक मोहल्ले के रहनेवाले राज कुमार और दीपक कुमार ने पेड़ पर चढ़कर युवती को बचाया. युवती को बचाने पहुंचे दीपक और राज कुमार ने बताया कि बचाने के दौरान में लड़की ने दांत से दोनों को काटा. हालांकि किसी तरह दोनों युवक ने उसे बचा लिया.
बाद में मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया. परिजनों ने लड़की को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है. जिसे इलाज के लिए युवती को सदर अस्पताल भेजा गया. गांव वाले ने युवकों के इस साहस की सराहना की. कहा कि दोनों युवक न होते तो आज यह लड़की नहीं बचती.