ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार: 4 साल की मासूम के साथ हैवानियत, पढ़ाने के दौरान ट्यूशन टीचर ने किया दुष्कर्म

08-May-2022 07:59 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL : सुपौल में एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना छातापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दुष्कर्म का आरोप बच्ची के ट्यूशन टीचर पर लगा है। रोज की तरह बच्ची ट्यूशन पढ़ने के लिए आरोपी के घर गई थी। इसी दौरान आरोपी ट्यूशन टीचर ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बच्ची घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।


बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची हर दिन की तरह बीते शुक्रवार को भी ट्यूशन पढ़ने के लिए आरोपी शिक्षक मनीष कुमार के घर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छुट्टी होने के बाद बच्ची रोते बिलखते घर पहुंची तो परिजनों ने रोने का कारण पूछा। परिजनों को पहले तो शक हुआ कि पिटाई के कारण बच्ची रो रही है लेकिन दूसरे दिन जब बच्ची नहाने के लिए गई तो उसके कपड़ों पर खून देख परिजनों के होश उड़ गए।


बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पिछले कई दिनों से 4 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बना रहा था। रविवार को पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आरोपी शिक्षक के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।