मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
24-Aug-2021 05:21 PM
PATNA: पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम और विश्वास पर टिका होता है। पति-पत्नी के रिश्ते की नाजुक डोर को सबसे ज्यादा मजबूती इसी से मिलती है। बिना इसके गृहस्थी रूपी गाड़ी नहीं चल सकती। यदि एक बार यह रिश्ता बिगड़ जाए तो इसे फिर से पटरी पर लाना मुश्किल हो जाता है। हम बात पटना से सटे बिहटा की कर रहे हैं जहां पति-पत्नी के इसी विश्वास को तोड़ने की कोशिश की गयी है। खुद पत्नी ने पति को धोखा देने का काम किया है। शादी के 14 साल बाद यदि कोई पति को धोखा दे तो इसे क्या कहेंगे। 39 लाख रुपये और सोने के गहने लेकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ महिला फरार हो गयी। यह रकम पति ने घर की जमीन को बेचकर पत्नी के अकाउंट में रखे थे उसे क्या मालूम पत्नी इस कदर धोखा देगी। अब पीड़ित पति पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।
अब पूरे मामले को विस्तार से जानते है। दरअसल 14 साल पहले बिहटा के कौड़िया के रहने वाले ब्रजकिशोर सिंह की शादी भोजपुर के बरहरा थाना के बिंद गांव की प्रभावती के साथ हुई थी। ब्रजकिशोर गांव में ही कृषि करते थे। बिहटा में किराए के मकान में रहने के दौरान ब्रजकिशोर खुद खेतीबारी छोड़ गुजरात कमाने के लिए चले गये। गुजरात में काम कर वे अपने पत्नी के अकाउंट में पैसा भेजा करते थे। जिससे परिवार का भरण पोषण ठीक ठाक से चल रहा था।
लेकिन तभी उनकी पत्नी की पड़ोस के ही एक शख्स से नजदिकियां बढ़ने लगी। वह रोजाना उस युवक से बातचीत करने लगी। पति को धोखे में रखकर वह युवक से मिलने भी लगी और इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए लेकिन इस बात को उसने अपने पति से छिपाकर रखा। परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी।
लंबे समय से किराए के मकान में ब्रजकिशोर का परिवार रह रहा था। जब बेटा और बेटी बड़े होने लगे तब उनकी बेहतर शिक्षा को लेकर ब्रजकिशोर ने शहर में बसने और घर खरीदने की सोची। इस संबंध में उसने पत्नी से बात की। पत्नी ने भी उसकी बातों पर हामी भरी। फिर क्या था ब्रजकिशोर ने गांव का खेत बेच दिया।
खेत बेचने पर उसे 39 लाख रुपये मिले जिसे ब्रजकिशोर ने पत्नी प्रभावती के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। लेकिन उसे क्या मालूम की उसके साथ शुरू से ही धोखा हो रहा है। जब ब्रजकिशोर गुजरात से बिहटा पहुंचा तब देखा कि रूम का ताला बंद पड़ा है और घर पर पत्नी नहीं है। इस संबंध में जब ब्रजकिशोर ने अपने मकान मालिक से बात की तब पता चला कि उनकी पत्नी प्रभावती बेटी को साथ लेकर निकली है।
ब्रजकिशोर ने सारे रिश्तेदारों के यहां बेटी और पत्नी को खोजा लेकिन किसी का पता नहीं चल सका। बेटे का पता चलने के बाद उसे लेकर वह घर पहुंचा। लेकिन तभी उसे यह ख्याल आया कि बैंक अकाउंट को चेक किया जाए। जब उसने बैंक का अकाउंट चेक किया तब बैलेंस देखकर उसके होश उड़ गये। दरअसल उसके अकाउंट में सिर्फ 11 रुपये ही बचे थे। बाकि रुपये निकाल लिया गया।
आनन-फानन में ब्रजकिशोर थाने पहुंचा ओर पुलिस से मदद की गुहार लगायी। केस के आईओ राजेश्वर पंडित ने बताया कि छानबीन के दौरान यह पता चला है कि प्रभावती का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रभावती ने 26 लाख रुपये डेहरी निवासी एक व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर किया हैं जबकि 13 लाख रुपये चेक के जरीये निकाला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।