खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-Jul-2023 11:29 AM
By First Bihar
KATIHAR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं किसी न किसी की सड़क दुर्घटना में जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार में ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं। वहीं हादसे में ऑटो पर सवार एक अन्य महिला भागीरथी देवी का इलाज दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। यह पूरा मामला कदवा थाना क्षेत्र के कोचखाली का बताया जा रहा है।
वहीं, इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दिनेश राय बाइक पर सवार होकर कुम्हडी से कोचखाली की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने अनियंत्रित होकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार महिला सड़क पर जा गिरी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
इधर, इस ममाले में बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने कहा कि ऑटो और बाइक की टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे में ऑटो पर सवार एक अन्य महिला भागीरथी देवी का इलाज दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।