बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
18-Jan-2022 04:04 PM
CHAPRA: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है वही दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
आशंका जतायी जा रही है कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। घटना मकेर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। जहां तीनों शवों का दाह संस्कार परिजनों ने कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि शराब पीने से तीनों की मौतें हुई है हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। वही दो की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सारण में तीन लोगों की संदिग्ध मौत पर एसपी का बयान आया है। सारण एसपी ने शराब से मौत होने की घटना का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जगदीशपुर गांव में जहरीली शराब से किसी की मौत नहीं हुई है। इस मामले की जांच अब सारण SP, SDPO मढ़ौरा और SDO मढ़ौरा करेंगे।