ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार: तीन दारोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पुलिस पर हमला मामले में...

बिहार: तीन दारोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पुलिस पर हमला मामले में अभी तक नहीं दी गवाही

23-Sep-2022 11:14 AM

SHEKHPURA: शेखपुरा में तीन दारोगा की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। मामला पुलिस पर हमले से जुड़ा है, जिसमें सूचक दारोगा महानंद झा, अनुसंधान दारोगा शिव मुनि सिंह और पुलिस जमादार नवीन कुमार के खिलाफ गवाही नहीं देने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दरअसल, बदमाशों ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला किया था।





दरअसल, पुलिस टीम पर हमले के मामले में इन्होने अब तक जवाब नहीं दिया है। इसको लेकर कल यानी गुरुवार को सिविल कोर्ट के जिला जज राजकुमार ने इस पर एक्शन लिया है। मामला 2005 का ही है, जिसमें बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी पुलिस ओ पी के तीन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 





इस मामले को लेकर जिला लोक अभियोजक उदय नारायण सिन्हा ने बताया कि न्यायालय ने एसपी कार्तिकेय शर्मा को सभी गवाहों को दशहरा की छुट्टी के बाद 18 अक्टूबर को किसी भी सूरत में न्यायालय के सामने पेश करने को कहा है। आपको बता दें, पुलिस पर हमला मामले में पुलिस की ही लापरवाही सामने आई थी। कोर्ट ने पुलिस पदाधिकारियों को कोर्ट में गवाही देने के लिए कई बारे नोटिस भी भेजा, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया। इस बार तीनो के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया गया है।