ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन

Home / news / बिहार पर मेहरबान हुआ मानसून, आज इन जिलों में होगी बारिश,IMD का अलर्ट...

बिहार पर मेहरबान हुआ मानसून, आज इन जिलों में होगी बारिश,IMD का अलर्ट

24-Aug-2023 07:03 AM

By First Bihar

PATNA : बारिश की कमी झेल रहे बिहार में एक बार फिर से मानसून मेहरबान हो गया है। राज्य में अगले सप्ताह तक फिर झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल 28 अगस्त तक राज्य में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।


दरअसल, राज्य में अगले कुछ दिनों तक 29 जिलों में लोगों को झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज भी 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में वज्रपात के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। बुधवार को किशनगंज, वैशाली, भभुआ, अररिया और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश हुई। इसके साथ ही पटना में पूरे दिन अलग-अलग इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश होती रही 


मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बांका, किशनगंज और अररिया में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिले में अति भारी बारिश का और पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण में अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


इधर, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं बुधवार को पटना के अलग-अलग इलाकों में बारिश होती रही। पटना में बुधवार की शाम तक 8.2 मिली मीटर बारिश हुई। यानी 24 घंटे में कुल 14.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।