मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Jun-2024 06:06 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : सहरसा पुलिस ने ढाई सौ गोलियों के साथ एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने जो खुलासे किए हैं उसे जानकर पुलिस भी हैरान है। गिरफ्त में आए तस्कर ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह आर्मी के हवलदार के सहयोग से हथियारों की तस्करी करता है।
जानकारी के मुताबिक, काशनगर थाना की पुलिस को जानकारी मिली थी कि काशनगर टोला, सांमहर बासा के वार्ड संख्या सात में रहने वाला कैलाश मेहता अपने घर में अवैध हथियारों और गोलियों की तस्करी का काम करता है। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम एक्टिव हुई और आरोपी के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपी तस्कर कैलाश के घर से ढाई सौ गोलियां बरामद की हैं।
पुलिस टीम कैलाश को गिरफ्तार कर थाने ले आई और जब पूछताछ की तो उसने बताया कि बरामद गोलियां आर्मी की हैं, जो उसका भाई उदय मेहता लाकर देता है। वर्तमान में उदय आर्मी में हवलदार के पद पर है। आर्मी की गोलियों की तस्करी की बात सुनकर पुलिस दंग रह गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।
