ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : 21 वर्षों से फरार नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ा, पुलिस पर हमला समेत कई मामलों का है आरोपी

06-Aug-2022 07:31 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : खबर रोहतास से है, जहां पुलिस ने पिछले 21 सालों से फरार चर रहे नक्सली को SSB के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को चुटिया थाना क्षेत्र के बेलदूरिया जंगल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर साल 2001 में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने समेत 6 आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। लंबे समय से पुलिस इसकी तलाश में लगी थी।


एसपी आशिष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली भरदुल यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बेलदूरिया जंगल के पास पहुंचा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एसएसबी के साथ घेराबंदी की। पुलिस की भनक मिलते ही नक्सली वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली इलाके में नक्सली गतिविधि को बढ़ाने में लगा हुआ था। इसी सूचना पर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। फिलहाल गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है। रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि रोहतास तथा कैमूर के इलाके में कई नक्सली वारदातों में यह सलिप्त था एवं 21 सालों से फरार चल रहा था।