ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, बंदूक की नोंक पर बैंक से 20 लाख लूट ले गए बदमाश

15-Mar-2023 12:08 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। हथियाबंद अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में घुसकर 20 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। 


लूट की बड़ी वारदात मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित हरपुर अलौथ शाखा की है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह बुधवार को बैंक खुलने के बाद ग्रहकों की भीड़ लगी थी। इसी बीच बदमाश बैंक में घुस गए और बैंककर्मियों समेत अन्य ग्राहकों को बंधक बना लिया और करीब 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।


दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बैंककर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।