ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

बिहार : 20 हजार के लिए हैवान बन गया बेटा, अपनी ही मां को मौत के घाट उतारा

11-Sep-2022 03:38 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सीतामढ़ी से सामने आ रही है, जहां महज 20 हजार रुपए के लिए एक बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे के गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है।


मृतक महिला की पहचान वीणा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीणा देवी का बेटा चुनचुन साह पिछले कई दिनों से 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। बार-बार पैसों के लिए दबाव बनाने के बावजूद वीणा देवी बेटे को पैसा देने के लिए तैयार नहीं थी। यह बात चुनमुन साह को नागवार गुजरी और उसने चाकू मारकर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।


वारतात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को खैरवा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुट गई है।