ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: नाबालिग लड़के की बेरहमी से हत्या, डांस करने के दौरान हुई जमकर चाकूबाजी

28-Apr-2023 06:06 PM

By First Bihar

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां डांस करने के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना 14 साल के लड़के की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव के कुछ बच्चे एक कार्यक्रम के दौरान डांस कर रहे थे, तभी बच्चों के बीच डांस को लेकर विवाद हुआ और इसी विवाद को लेकर नाबालिग लड़के को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दिघी गांव की है।


मृतक बच्चे की पहचान दिघी गांव के रहने वाले हरिओम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिघी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीत देर शाम कुछ बच्चे डांस कर रहे थे। इसी दौरान हरिओम का विवाद अन्य बच्चों के साथ हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई और इसी मारपीट के दौरान वहां मौजूद एक बच्चे ने हरिओम को चाकू मार दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


गंभीर रूप से घायल हरिओम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, घटना को अंजाम देकर बाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी समेत पुलिस टीम पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। फिलहाल पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।