ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: 14 वहशी दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, महिला की हालत नाजुक

23-Aug-2021 09:50 PM

GAYA: गया में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 32 साल की महिला को अगवा करने के बाद सुनसान जगह पर ले जाकर 14 बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश नंगे बदन भागे। पीड़िता की हालत गंभीर बतायी जा रही है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जहां 32 साल की महिला को दो युवक बाइक पर बिठाकर फल्गु नदी के किनारे ले गये जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। कुछ देर बाद 5 बाइक में सवार 12 लड़के घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ने भी बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसकी बहसी दरिंदों ने इस दौरान उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।


दो युवकों द्वारा महिला को बाइक पर बिठाकर ले जाते ग्रामीणों ने देख लिया था लेकिन अंधेरा होने की वजह से वे इस मामले को समझ नहीं पाए लेकिन तभी पांच बाइक सवार को उसी रास्ते की ओर जाते देखा तब ग्रामीणों को किसी अनहोनी का शक हुआ। ग्रामीण वहां पहुंचे तो महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मामला समझ में नहीं आया तो नदी किनारे खड़ी कुछ बाइक पर उसकी नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस नदी में कूद पड़ी और नदी के बीच में सूखे हिस्से पर पहुंची। पुलिस के वहां पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। सभी बदमाश जिस हालत में थे। उसी हालत में वहां से भागने लगे। कुछ बदमाश तो नंगे बदन जूते-चप्पल छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए।


पुलिस ने बताया कि उन्हें देखकर कुछ लड़के नंगे बदन ही वहां से भाग निकले। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो पर अंधेरे का फायदा उठाकर सभी भागने में सफल हो गये। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब उनकी नजर महिला पर पड़ी। जो नग्न हालत में बेहोश मिली। घटनास्थल से कुछ लड़कों के कपड़े और जूते-चप्पल भी बरामद किया गया है। वही एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस का कहना है कि इस सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने में करीब 14 बदमाश शामिल हैं। सभी लड़के शहर और मानपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस महिला के ठीक होने का इंतजार कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि पीड़िता महिला नजदीक के गांव की रहने वाली है। घटनास्थल से उसके गांव की दूरी करीब 15 किमी है। 


पुलिस ने बताया कि बदमाश महिला को किस तरह से अगवा करके लाए? अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। वही DSP घूरन मंडल ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं।