दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
14-Mar-2023 11:22 AM
By First Bihar
BANKA: बिहार के बांका से एक अजीब मामला सामने आया है जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए 12 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी प्रेमिका से मिलने शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत करंजा गांव पहुंच गया. लेकिन दोनों को मिलते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया जिसके बाद पहले तो ग्रामीणों ने प्रेमी की जमकर धुनाई की.
यह मामला बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत डोमो का है. यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से नाहर के किनारे मिलने पहुंचा था, लेकिन गांव वालों ने उसे देख लिया जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई हो गई. इसके बाद उसके बचाव में प्रेमिका सामने आ गई. यह सब देख ग्रामीणों ने आधी रात को ही गांव के शिव मंदिर में शादी करा दी. घटना शनिवार की है जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे.

मिली जानकारी के अनुसार डोमो के सुभाष दास का 22 साल का बेटा नीतीश दास किसी टेंट हाउस और डीजे में काम करता था. वह लगभग एक साल पहले एक शादी समारोह में डीजे बजाने करंजा गांव आया था. वहां सुशील दास की पुत्री सुनैना से उसकी आंखें चार हो गई और दोनों में मोबाइल पर धीरे-धीरे बात शुरू हुई. और दोनों में प्यार हो गया.
इसके बाद शनिवार को नीतीश बगैर घर में कुछ बताए पैदल ही प्रेमिका से मिलने करंजा गांव पहुंच गया. शाम होने के बाद नहर किनारे एक सूने स्थान में मिले. इस बीच किसी ग्रामीणों की नजर पड़ी. और उसके बाद दोनों की शादी करा दी गई.