BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
13-Aug-2022 02:14 PM
CHHAPRA : छपरा में बेखौफ बदमाशों ने एक बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। घटना मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी की है। शनिवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की ओर जा रहे थी तो बच्चे का शव देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक बच्चे की पहचान सिकटी गांव निवासी प्रमोद कुमार के 10 वर्षीय बेटे ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। ऋषम उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकटी का चौथी क्लास का छात्र था। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की सुबह ऋषभ घर से किसी काम से निकला था और कुछ ही घंटों बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मढ़ौरा SDPO इन्द्रजीत बैठा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इधर, पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।