बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
21-Oct-2022 09:04 PM
MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व कर्मचारी दाखिल खारिज के एवज में एक शख्स से 10 हजार रुपए घूस ले रहा था। इसी दौरान निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
दरअसल, घोड़ासहन प्रखंड के नोनौरा गांव निवासी संजय कुमार ने अपनी 15 डिसमिल पुस्तैनी को अपने नाम पर कराने के लिए ऑन लाइन आवेदन दिया था। आवेदन रद्द होने के बाद संजय कुमार आरोपी राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार के पास पहुंचा था। जब संजय ने कुछ ले देकर मामले को सेट करने का दबाव बनाया तो राज्स्व कर्मचारी ने इसके एवज में 40 हजार रुपए की डिमांड कर दी। काफी मान-मनौव्वल के बाद बात 10 हजार रुपए पर तय हो गई।
इसके बाद संजय ने पटना पहुंचा और निगरानी के अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। संजय की शिकायत पर निगरानी टीम ने मामले जब जांच की तो मामले को सही पाया। राजस्व कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए निगरानी की टीम घोड़ासहन पहुंची दस हजार घूस लेते निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई।