ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

बिहार: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 10 घर जले, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

14-Nov-2023 01:19 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां भीषण अगलगी में 10 घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल की दो गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 10 स्थित मुस्लिम टोला बभनगामा की है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार को बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले मोहम्मद वजुल के घर में लगी, जिसने देखते ही देखते 10 घरों को अपनी चपेट में ले लिया और सभी घर जलकर खाक हो गए। अगलगी की इस घटना में मो. इसराफिल का भी घर जल गया। इसराफिल की बेटी की शादी अगले महीने दिसम्बर में होने वाली है, घर में रखे शादी के सामान और रुपए जलकर राख हो गए।


अगलगी की इस घटना में 10 घरों के करीब 15 लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गए हैं। घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में मो. बदरुद्दीन, मो. इसराफिल, मो.नज़रुल, मो. बदरुल, मो. सदरुल,पीर मोहम्मद, मो. वाजुल, मो. सलाउद्दीन, मो. जलाउद्दीन और मो. इमामुद्दीन के घर जलकर राख हुए हैं।