मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
18-Jun-2023 06:30 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां पिछले 10 दिनों से लापता युवक का शव एक निर्माणाधीन मकान से मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। दो मकानों के बीच बने गलियारे में युवक का बुरी हालत में मिला है। बदमाशों ने हत्या करने के बाद युवक के चेहरे को केमिकल डालकर जला दिया है। घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रिजवान मस्जिद के पास की है।
युवक की पहचान माधोपारा स्थित इकबाल मस्जिद के पास रहने वाले 24 वर्षीय रॉनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रॉनी को नशे की बुरी लत लग चुकी थी। परिजनों ने उसे अपना बिजनेस शुरू करने के लिए कई बार पैसे भी दिए लेकिन गलत लोगों के संगत में पड़कर उसने वह रुपए भी बर्बाद कर दिए थे। 10 दिन पहले रॉनी के घरवालों ने केले के थोक कारोबार के लिए उसे पैसे दिए थे लेकिन उसके बाद से रॉनी रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।
काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था और ना ही उससे किसी की बात ही हो पा रही थी। इसी बीच पुलिस को निर्माणाधीन मकान से किसी का शव मिलने की खबर मिली। मृतक के शव का चेहरा केमिकल डालकर जला दिया गया था। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर जब शव की शिनाख्त कराई तो वह रॉनी की निकली। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।