मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर
20-May-2022 06:49 PM
PATNA: रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर सीबीआइ की टीम ने लालू यादव से जुड़े 16 ठिकानों पर छापेमारी की। 10 सर्कुलर रोड, राबड़ी आवास में सुबह से ही सीबीआइ की टीम छापेमारी कर रही है। सुबह से ही सीबीआइ के अधिकारी राबड़ी आवास में मौजूद है। इधर, राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी कार्यकर्ताओं का हंगामा बढता ही जा रहा है। सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर जमे हुए हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है कार्यकर्ताओं का धैर्य टूटता जा रहा है।
इधर, आरजेडी ने सीबीआइ पर पूछताछ के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। आरजेडी ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान सीबीआई द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी के साथ बदसलूकी की गई है और अपशब्द रहे गए हैं। आरोप है कि जब तलाशी के दौरान सीबीआई के हाथ कुछ नहीं लगा तो सीबीआइ की टीम में शामिल अधिकारियों ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।
जैसे ही इस बात की जानकारी राबड़ी आवास के बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं को लगी, वे भड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया। राबडी आवास के बार मौजूद अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत आरजेडी के कई बड़े नेता कार्यकर्ताओं को लगातार समझा रहे हैं लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हैं। गुस्साए कार्यकर्ता राबड़ी आवास में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और सीबीआइ वापस जाओं के नारे लगा रहे हैं।
वहीं राबड़ी आवास में सुबह से चल रही छापेमारी के बीच पहली बार स्थानीय पुलिस को सीबीआई ने अंदर बुलाया। सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा राबड़ी आवास पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल राबड़ी आवास के बाहर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने में जुटी है। लालू के समर्थकों के हंगामे को देखते हुए सीबीआई के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया है।