ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहारियों को गाली देना उपेंद्र कुशवाहा को नहीं होगा मंज़ूर, बोले ... CM...

बिहारियों को गाली देना उपेंद्र कुशवाहा को नहीं होगा मंज़ूर, बोले ... CM नीतीश खुद से करवाएं जांच

10-Feb-2023 12:34 PM

By First Bihar

PATNA :  आइजी स्तर के आइपीएस अधिकारी विकास वैभव  ने बिहार होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की डीजी शोभा अहोतकर के ऊपर आरोप लगाए हैं कि वो उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करती हैं व गाली गलौज करती हैं। इसको लेकर विकास वैभव ने ट्वीट कर अपना दुःख जाहिर किया है और अब इस ट्वीट का  स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। हलांकि, विकास वैभव ने अपनी इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। इस बीच अब उनकी इस ट्वीट को लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। इसको लेकर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा हमला बोला है।  उन्होंने कहा कि, यह बिलकुल भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।


दरअसल, बिहार सरकार की नौकरी करने वाली औऱ बिहारियों के टैक्स से वेतन लेने वाली एक डीजी पर खुलेआम बिहारियों को गाली देने का आरोप लगा है।  यह आरोप इसी और ने नहीं बल्कि उनके ही अंदर काम करने वाले बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी  ने लगाया है। इसके बाद अब इस मामले में जेडीयू के नेता मैदान में कूद पड़े हैं। पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने इसको लेकर कहा है कि, यह बिल्कुल ठीक नहीं है। किसी भी पद पर कोई हो बड़ा से बड़ा पद पर इसका यह अर्थ नहीं है कि अपने से नीचे के अधिकारियों को गाली दें।  यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। लेकिन, उसके लिए उनका जो सर्विस कॉड है उसके आधार पर जांच करना चाहिए।  ऐसे किस तरह से कोई अधिकारी अपने से नीचे के अधिकारी को गाली - गलौज कर सकता है। किसी भी नियमों के मुताबिक गाली देना ठीक नहीं है। इस मामले में मुख्यमंत्री को खुद से जांच करवाना चाहिए। 


इसके आलावा उन्होंने आगामी 25 फरवरी को महागठबंधन से तरफ से बुलाई गयी बैठक में खुद के शामिल होने के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि, सभी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में लगी हुई है। उसी तरह से महागठबंधन का भी एक आयोजन है। वहां जो आयोजन है वह महागठंधन का है कोई जेडीयू का नहीं है।  लेकिन, यह बात जरूर है की हमारी पार्टी भी उसमें शामिल है। यह आयोजन एक अलग तरह का है और हमारा जो अभियान है वह जेडीयू को मजबूत करने का है। इस लिए मेरे शामिल होने और न होने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार की राजनीति के लिए आनेवाला 25 फरवरी का दिन राजनीतिक रूप से काफी हंगामेदार रहने वाला है। इस दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह 2-2 रैली बिहार में करने वाले हैं। वहीं, महागठबंधन की तरफ से पूरे सीमांचल को साधने की तैयारी चल रही है। अमित शाह जहां वाल्मीकि नगर और पटना में रैली करेंगे, तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव सहित सात दलों के महागठबंधन की रैली पूर्णिया में होने वाली है।