Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
20-Oct-2024 02:17 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की तरफ से भी उम्मीदवारों के नाम का आज एलान कर दिया गया। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की साझा प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अद्यक्ष जगदानंद सिंह ने चारों सीटों के उम्मीदवारों का एलान किया।
राजद प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं की मौजूदगी में जगदानंद सिंह ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इमामगंज सीट से रोशन कुमार माझी उर्फ राजेश मांझी महागठबंधन के साझा उम्मीदवार होंगे। वहीं बेलागंज से विश्वनाथ कुमार सिंह, रामगढ़ से जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत कुमार सिंह और तरारी विधानसभा सीट से राजू यादव महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे।
चार में से तीन सीटों पर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि एक सीट माले के खाते में गई है। बेलागंज, रामगढ़ और इमामगंज सीट से आरजेडी उम्मीदवार महागठबंधन के साझा उम्मीदवार होंगे जबकि तरारी की सीट माले को मिली है। तरारी सीट से माले उम्मीदवार राजू यादव महागठबंधन के साझा उम्मीदवार बनाए गए हैं।
बता दें कि, देशभर के 13 राज्यों की कुल 48 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की चार सीटें भी शामिल हैं। चारों सीटों पर हो रहे उपचुनाव को विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यह उपचुनाव दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। दोनों गठबंधन की तरफ से चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए रणनीति तय की जा रही है।
लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। रामगढ़ में आरजेडी के सुधाकर सिंह, तरारी में सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में आरजेडी के सुरेंद्र यादव और इमामगंज में हम के जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद ये चारों सीटें खाली हुई हैं।