बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
19-Jun-2023 04:39 PM
By First Bihar
MUNGER: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के शौक ने मुंगेर की बेटी मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 तक पहुंचा दिया है। इस प्रोग्राम की होस्टिंग खुद सलमान खान कर रहे हैं। अपने साफगोई व बिंदास बिहारी स्टाइल से पूरे देशवासियों के दिलों पर छाने वाली मनीषा के चयन से न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि मुंगेर का हर व्यक्ति गर्व कर रहा हैं। मनीषा को वोटिंग करने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है।
मनीषा रानी मुंगेर शहर के शादीपुर की रहने वाली है। उसके पिता मनोज कुमार चंडी जो पेशे से ट्रांसपोर्ट कूरियर संचालक हैं। जबकि मां रागनी देवी गृहिणी है। मनीषा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसकी पढ़ाई मुंगेर में ही हुई है। मनीषा रानी को बचपन से ही डांस व एक्टिंग का शोक है। मुंगेर जैसे छोटे शहर में भी जब-जब डांस का कंप्टीशन होता था तो वह भाग लेती थी। जिसके बाद वह टिक-टॉक पर डांस का रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने लगी। इसी दौरान वह कोलकाता डांस सीखने चली गयी।
चाहत इतनी थी कि वह कोलकाता में बच्चों को डांस सिखाने लगी और उससे मिलने वाले पैसे ही खुद भी डांस सीखती रही। कोरोना के समय लगे लॉकडाउन में उसके रील हर किसी ने देखा और पसंद किया। जब टिक टॉक पर प्रतिबंध लगा तो वह खुद से स्क्रीप्ट तैयार कर उस पर रील्स बनाना शुरू किया। विभिन्न विषयों पर वह रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने लगी। ठेठ बिहारी अंदाज में लोगों को हंसाने वाला वीडियो वह बनाने लगी जिसे लोगों ने भी खूब लाइक किया।
इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उसके रील्स देखने वालों की तादाद अच्छी-खासी है। 4.5 मिलियन फॉलोवर्स है। धीरे-धीरे वह फेमस होती गयी और उसका चयन वर्ष 2015 में डांस इंडिया डांस शो में हुआ। जिसमें वह पीबी राउंड तक पहुंची। इतना ही नहीं मनीषा कपिल शर्मा शो तक पहुंच गयी। इस शो में उसने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ काम किया। इस शो ने उसे नया मुकाम दिया। वर्ष 2023 में एक माह पूर्व दुबई में आयोजित आईफा अवार्ड में भाग लेने के लिए आमंत्रण मिला।
वह इतनी चर्चित सेलिब्रिटी हो गयी कि उसे बिग बॉस ओटीटी-2 के लिए चयन किया गया। 17 जून को वह बिग बॉस में प्रवेश कर गयी। बिग बॉस ओटीटी-2 में उसकी धमाकेदार एंट्री हुई है। जिसका होस्ट खुद सुपर स्टार सलमान खान कर रहे हैं। इस शो में दिग्गज अभिनेत्री पूजा भट्ट, पलक पुरस्वामी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, आकांक्षा पुरी जैसे 12 सेलिब्रिटी भाग ले रहे हैं। जिसमें मुंगेर की बेटी मनीषा उनको टक्कर दे रही है।
17 जून से जियो सिनेमा पर यह शो आ रहा है। उनके पिता मनोज कुमार चंडी, बड़ी बहन सारिका कुमारी सहित मुंगेर के सैकड़ों लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आम लोगों से मिल कर मनीषा के पक्ष में वोटिंग करने की अपील कर रहे है। मुंगेर में हर तरफ मनीषा रानी की चर्चा लोग करने लगे हैं।






