ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / BIGG BOSS कंटेस्टेंट के घर चोरी, ज्वेलरी-रिवाल्वर के साथ CCTV का DVR भी...

BIGG BOSS कंटेस्टेंट के घर चोरी, ज्वेलरी-रिवाल्वर के साथ CCTV का DVR भी ले गए चोर

17-Feb-2021 12:33 PM


DESK : बिग बॉस के घर में चौबीसों घंटे कैमरे की निगरानी में रहने वाले कंटेस्टेंट ने अपने घर में भी CCTV कैमरा लगवाया लेकिन बिग बॉस कंटेस्टेंट सोनाली के घर में चोरी करने वाले चोर इतने शातिर निकले की ज्वेलरी और रिवाल्वर के साथ-साथ CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए। बिग बॉस कंटेस्टेंट सोनाली ने पुलिस में जो कंप्लेंन दर्ज कराई है उसके मुताबिक हरियाणा के हिसार स्थित उनके घर में चोरी की वारदात हुई है। 


BIGG BOSS फेम सोनाली फोगाट के हिसार स्थित घर में चोरी की घटना उस वक्त हुई जब सोनाली खुद चंडीगढ़ में थी उनके घर से गोल्ड की ज्वेलरी, एक लाख कैश और एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी चोर अपने साथ ले गए। मंगलवार को हरियाणा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे लेकिन चोर डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर यानी सीसीटीवी कैमरे का फुटेज रिकॉर्ड करने वाला डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोरी के बाद उन्होंने कोई सबूत नहीं छोड़ी। सोनाली फोगाट 9 फरवरी को अपना घर बंद करके चंडीगढ़ गई हुई थी 15 फरवरी को वापस लौटी तो देखा ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।


बिग बॉस 14 में एंट्री लेने वाली सोनाली फोगाट को वाइल्ड कार्ड के तौर पर शो में शामिल किया गया था। सोनाली फोगाट का सफर बिग बॉस में बहुत लंबा नहीं रहा लेकिन वह लगातार चर्चाओं में रही शो में उन्होंने अली गोनी को लेकर अपनी फीलिंग भी शेयर की थी। सोनाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज और वीडियोज हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले सोनाली के नाम से फेक सोशल अकाउंट भी बनाया गया था जिसे लेकर सोनाली ने फैंस को जानकारी दी थी।