ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / Bigg Boss से बाहर हुई रश्मि देसाई, घर में बचे सीजन 13 के...

Bigg Boss से बाहर हुई रश्मि देसाई, घर में बचे सीजन 13 के टॉप 3 कंटेस्टेंट

15-Feb-2020 04:57 PM

DESK : बिग बॉस के 13वें सीजन में एक बड़ा उलटफेर हुआ है. जीत की मजबूत दावेदार रश्मि देसाई बिग बॉस से बेघर हो गई हैं. उनका सफर खत्म हो गया है. बिग बॉस 13 के फिनाले के लिए टॉप 3 कंटेस्टेंट बच गए हैं. रश्मि के बेघर होते ही ये रेस अब सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और शहनाज गिल के बीच की रह गई है.


 पहले पारस छाबड़ा 10 लाख रुपये कैश लेकर घर से बाहर हो गए. उसके बाद खबर आई कि कम वोटों के चलते आरती सिंह का सफर भी समाप्त हो गया. लेकिन अब खबरों के मुताबिक बिग बॉस के घर से रश्मि देसाई बाहर हो गई हैं. रश्मि देसाई की एविक्शन की खबर काफी वायरल हो रही है. बिग बॉस के फैन पेज के मुताबिक, रश्मि देसाई का सफर सीजन 13 में खत्म हो चला है.


रश्मि देसाई को एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में देखा जा रहा था. इसबार बिग बॉस के सीजन में सिद्धार्थ या रश्मि  दावेदार माना जा रहा है. लेकिन रश्मि के बाहर होने से यह कम्पटीशन और भी तगड़ा हो गया है. आसिम रियाज और शहनाज गिल भी सिद्धार्थ के साथ फाइनलिस्ट हैं. जिनकी फैन फॉलोविंग काफी बेहतर है. खबरों की माने तो खुद डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने रश्मि देसाई की एविक्शन की घोषणा की. रश्मि देसाई की जर्नी हर मायने में लाजवाब रही है. जब शो में उनकी एंट्री हुई थी, वो खासा पॉपुलर भी थी और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके रिश्ते भी खूब सुर्खियां बटोर रहे थे.


बिग बॉस के घर में रश्मि और अरहान के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे. अरहान ने तो रश्मि को प्रपोज तक कर दिया. उस समय रश्मि देसाई काफी खुश भी नजर आई और उनका गेम भी मजबूत होता गया. लेकिन फिर वीकेंड के वार के एपिसोड में सलमान खान ने अरहान को लेकर कुछ ऐसे खुलासे कर दिए कि रश्मि बुरी तरह टूट गईं. याद दिला दें, सलमान खान ने खुलासा किया था कि अरहान को एक बच्चा है. इस खबर के सामने आते ही रश्मि डिप्रेशन में चली गई और उनका अरहान से भी भरोसा उठ गया.


थोड़े समय बाद रश्मि देसाई फिर ट्रैक पर आई और उन्होंने गेम को मजबूती से खेलना शुरू कर दिया. अब उनके एविक्शन की खबर सामने आ गई. अब रश्मि देसाई के बेघर होने बाद ये लड़ाई काफी कड़ी हो गई है. किसकी होगी जीत, किसको मिलेगी मात, अभी ये प्रिडिक्ट करना किसी के लिए भी आसान नहीं है.