ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिजली के ट्रांसफार्मर ठीक कराने को लेकर हो रहे पंचायत के दौरान एक...

बिजली के ट्रांसफार्मर ठीक कराने को लेकर हो रहे पंचायत के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, ग्रामीण पर ही लगा आरोप

21-Sep-2024 10:33 AM

By First Bihar

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रही है। जहां पंचायत के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, जमुई के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत केवाली गांव में मोटर चालू करने को लेकर पंचायत के दौरान झगड़ा होने के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान सकलदेव सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह के रूप में की गई है। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन द्वारा व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने गुड्डू सिंह को मृत घोषित कर दिया।


वहीं, इस घटना का आरोप ग्रामीणों ने  गांव के ही जोगी सिंह के पुत्र गुलशन कुमार और सोनू कुमार पर लगाया गया है। जबकि, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की तप्तीश में जूट गई है। हालांकि,ग्रामीणों ने बताया कि यह मामला बिजली के ट्रांसफार्मर को ठीक कराने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हुआ है। इधर, इस घटना को लेकर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।