ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

बिग ब्रेकिंग: देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा, रोपवे का ट्रॉली टूटने से कई लोग घायल, रोपवे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी

बिग ब्रेकिंग: देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा, रोपवे का ट्रॉली टूटने से कई लोग घायल, रोपवे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी

10-Apr-2022 07:33 PM

JHARKHAND: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के देवघर से सामने आ रही है। जहां त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा हुआ है। रोपवे का ट्रॉली टूटने से कई लोग घायल हो गये हैं। करीब 100 लोग रोपवे में फंसे हुए है। जिन्हे सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम रोपवे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी है। 


घटना से गुस्साएं लोगों ने रोपवे के मैनेजर विनीत सिन्हा पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना पर देवघर डीसी का कहना है कि इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


डीसी ने बताया कि कुछ लोग रोपवे के ट्रॉली में फंसे हैं जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। एनडीआरआफ की टीम की मदद से उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। डीसी ने बताया कि रोपवे का एक ट्रॉली जगह से खिसक गया था जिससे यह हादसा हुआ। वही इस घटना को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने घायल लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।