Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
15-Mar-2024 09:27 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाओं के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर समाने आ रहा हैं। जहां पटना के सबसे रईश इलाके में एक युवक की हत्या की जाने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के सबसे बड़े सियासी इलाके विधान परिषद आवास के पास एक युवक को बुरी तरह पिट-पीटकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं इस युवक के हाथ - पैर भी बंधे हुए हैं। इस युवक का शव निर्माणधीन फ्लैट संख्या 20 के पास से मिला है। इस घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर सचिवलाय थाने की पुलिस पहुंच गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि युवक की मौत हुई है या इसकी हत्या कर दी गई है।
वहीं, इस घटना को लेकर सचिवालय थाने की पुलिस ने बताया कि -हमें टेलिफोनिक सूचना मिली कि एमएलसी फ्लैट के पास एक युवक का शव बंधा हुआ है। इसके बाद जब हमने इसकी जांच की तो मालूम चला किया एक मजदूर वर्ग का युवक है और जहां से इसका शव मिला है उसके पास फ्लैट का निर्माण करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस घटना को लेकर हर तरीके से जांच करने में जुटी हुई है।
उधर, पुलिस ने बताया कि, जहां से युवक का शव मिला है उसके पास एक निर्माणाधीन फ्लैट है। यहां विधान पार्षद के रहने के लिए आवास तैयार किया जा रहा है। ऐसे में इस जगह से शव मिलना थोडा चिंता का विषय है, फिलहाल इस मकान के निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक मृत्यु युवक की पहचान नहीं हो पाई है। यह युवक कौन है और यहां कैसे आया था और इसकी हत्या कैसे की गई इन तमाम बिंदु पर जांच की जा रही है। इस मामले में अधिक जानकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद से ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले को लेकर FSL की टीम को सूचना दे दी गई है।