ब्रेकिंग न्यूज़

Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

BIG BREAKING: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद 10 फरवरी को लालू आएंगे भारत

BIG BREAKING: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद 10 फरवरी को लालू आएंगे भारत

05-Feb-2023 09:42 AM

By First Bihar

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 10 फरवरी को भारत लौटने वाले हैं। इस बात की जानकारी पार्टी के पूर्व सांसद ने ट्वीट कर दी है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों सिंगापुर में मौजूद हैं। लाल यादव यहां अपना किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस बीच अब यह जानकारी मिली है कि, लालू यादव आगामी 10 फरवरी को भारत की राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। इस बात की जानकारी राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने ओसामा जकारिया के ट्वीट को रीट्वीट कर दी है।


दरअसल, आरजेडी के पूर्व सासंद मो. अली अशरफ फातमी ने ओसामा जाकारिया के ट्वीट को रिट्वीट करके दी। अली अशरफ फातमी ने ट्वीट कर लिखा है आज लालू यादव से सिंगापुर में करीब तीन घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और राज्य सभा सासंद बहन मीसा भारती और रोहिणी आचार्या भी साथ में मौजूद रहीं। उन्होंने लालू प्रसाद सहित उनकी बेटियों मीसा भारती और किडनी डोनेट करने वाली रोहिणी आचार्या के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर डाली है।  इस तस्वीर में लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्या दोनों ऑपरेशन के बाद स्वस्थ दिख रहे हैं। 


मालूम हो कि, इससे पहले राजद विधान पार्षद बिनोद जायसवाल ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि, लालू यादव फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में भारत वापस आ रहे हैं।जिसके बाद अब उनके भारत वापसी की तारीख भी तय कर ली गई है। तय तारीख के मुताबिक़ अब लालू यादव 10 फरवरी को भारत आ रहे हैं। हालांकि, इस बात की  जानकारी अभी भी लालू परिवार के तरफ से आधिकारिक रूप से नहीं दी गई है। लेकिन, पार्टी के नेतायों के तरफ से इसकी जानकारी दी जा रही है।


जानकारी हो कि, लालू यादव फिलहाल सिंगापूर में अपनी बेटी रोहणी आचार्य के पास इलाजरत हैं। इनका कुछ ही महीने पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। इनको खुद की बेटी ने ही अपना किडनी डोनेट किया था , जिसके बाद उनकी भी काफी सराहना की गई थी। इसके बाद लालू अस्पताल से पास ही स्वास्थ्य लाभ के रहे थे।  ऐसे में जब जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक़ डॉक्टरों की टीम ने उन्हें भारत वापसी की मंजूरी दे दी है। 


आपको बताते चलें कि, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद को चारा घोटाले के पांच अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनायी है। सजा की आधी अवधि पूरी होने, स्वास्थ्य कारणों और उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए हाईकोर्ट ने इन सभी मामलों में जमानत दे दी थी। जिसके बाद वो किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के लिए सिंगापुर गये हैं।