ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / Big Breaking: पटना जंक्शन पर ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप, स्टेशन...

Big Breaking: पटना जंक्शन पर ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप, स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन शुरू

19-Oct-2023 01:38 PM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक सवारी गाड़ी में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। ट्रेन में बम की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस अलर्ट हो गई है। सवारी गाड़ी के पटना जंक्शन पहुंचने के बाद उसकी सघन जांच की जा रही है। 


गया-पटना सवारी गाड़ी में बम की खबर के बाद पटना जक्शन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम और रेल पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान पहुंचे हैं और पूरे ट्रेन को सर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ स्टेशन परिसर में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया है।


बता दें कि बीते 13 अक्टूबर को भी पटना जंक्शन पर बम की अफवाह से हड़कंप मच गया था। बम की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे थे और स्टेशन की सघन तलाशी ली गई थी। पटना जंक्शन के स्टेशन मैनेजर को किसी शख्स ने फोन कर बम की जानकारी दी थी। जिसके बाद आनन-फानन में रेल पुलिस के बड़े अधिकारी डॉग और बम स्क्वायड की टीम पटना जक्शन पहुंची थी और स्टेशन के चप्पे चप्पे की चलाशी ली थी। फर्स्ट बिहार के लिए इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट...