ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

BIG BREAKING : घर में लगी आग.... पति-पत्नी समेत तीन जिंदा जले, जानिए क्या है पूरा मामला

25-Nov-2023 09:37 AM

By First Bihar

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से निकलकर सामने आ रही है जहां स्टेट बैंक के पास एक घर में अचानक आग लग गई जिस घर के अंदर मौजूद पांच लोग बुरी तरह फंस गए हैं जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है बाकी दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के घोड़ासहन स्टेट बैंक के पास एक घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर के अंदर मौजूद पांच लोग फंस गए। तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो की स्थिति नाजुक है। इस घटना के बाद स्थनीय लोग आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के बाद कई फायर बिग्रेड की गाड़ी और एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची है। वहीं पुलिस प्रशासन भी घटना स्थल पर मौजूद है। 


वहीं, इस घटना में मरने वालों में  पति-पत्नी समेत एक और शख्स शामिल हैं, वहीं पिता-बेटी की हालत गंभीर हैं। मरनेवालों में रौशन पड़ित (25), उनकी पत्नी सविता देवी (22) हैं। घायलों में सालू कुमारी (15), रौशन के पिता सुबोध पड़ित शामिल हैं। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम का हालत बना हुआ है। फिलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। 


उधर, घोड़ासहन रेलवे ढाला रोड़ के पास एक आवासीय घर में आग लग गई है। स्थानिये लोगों की माने तो इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगो की दर्दनाक जिंदा जलने से मौत हुई है बाकी दो लोग झुलस गए हैं। आग कैसे लगा इसकी कोई ठोस जानकारी सामने नही आई है फिलहाल पुलिस प्रशासनिक अधिकारीयों के द्वारा अबतक मौत और आग के कारणों की बात नही बताई गई है।