ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / इस बार का बिग बॉस होगा खास, पहली बार गूंजेगी फीमेल बिग बॉस...

इस बार का बिग बॉस होगा खास, पहली बार गूंजेगी फीमेल बिग बॉस की आवाज

11-Sep-2019 02:18 PM

By 13

DESK : मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस टीवी का सबसे पॉपुलर शो माना जाता है. हर बार की तरह इस बार भी बहुत कुछ खास होने वाला है. बिग बॉस फैनक्लब अकाउंट्स पर शो से जुड़ी नई अपडेट्स सामने आ रहे हैं. बिग बॉस सीजन 13 में कई बदलाव नजर आयेंगे. आपको बताते हैं कि क्या है वो बड़े बदलाव. फीमेल बिग बॉस की गूंजेगी आवाज बिग बॉस सीजन 13 में पहली खास बात ये होगी कि इस बार बिग बॉस के घर में मेल बिग बॉस की आवाज नहीं होगी बल्कि फीमेल बिग बॉस की आवाज गूंजेगी. बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब ओरिजिनल बिग बॉस की वॉइस के साथ एक फीमेल बिग बॉस की वॉइस को इंट्रोड्यूस किया जाएगा. इससे पहले शो में अतुल कपूर कंटेस्टेंट्स को कमांड करते थे लेकिन अब उनके साथ-साथ फीमेल वॉइस के जरिए भी कंटेस्टेंट्स को इंस्ट्रक्शन मिलेगा. फीमेल होस्ट की होगी एंट्री इस बार के बिग बॉस में सबसे इंटरेस्टिंग होगा फीमेल होस्ट की एंट्री. इस बार शो में सलमान खान के साथ फीमेल होस्ट भी नजर आएगी. बिग बॉस के पिछले सीजन में भी ये दावा किया गया था कि सलमान के साथ कैटरीना कैफ होस्ट करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वो फीमेल होस्ट कौन होगी. क्या ये भी महज अफवाह है. आपको बता दें कि 29 सितंबर से बिग बॉस शुरू होने वाले है. ऐसे में शो में बदलाव् को लेकर कई दावे किए जा रहे है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार शो टॉप पोजीशन बरकरार रखता पाता है.