बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Oct-2023 12:08 PM
By First Bihar
DESK: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इसको लेकर एल्विश यादव ने गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में केस दर्ज करवाया था। केस दर्ज होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले आरोप शख्स को गुजरात के वडनगर से गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में केस दर्ज कराय था कि उनसे बीते 17 अक्टूबर को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है हालांकि मामले को लेकर एल्विश यादव की कोई टिप्पणी नहीं आई है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपी शख्स को गुजरात के वडनगर से धर दबोचा।
गिरफ्तार युवक की पहचान शाकिर मतरानी के रूप में हुई है जो गुजरात में आरटीओ एजेंट है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के उस मोबाइल को जब्त कर लिया है जिससे एल्विश यादव को मैसेज भेजा गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई है।