बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Dec-2024 01:14 PM
By First Bihar
DESK: बिग बॉस 18 में ईशा सिंह की छवि धीरे-धीरे बदलती जा रही है। शुरुआत में शांत और मृदु स्वभाव वाली दिखने वाली ईशा अब खेल के मैदान में काफी सक्रिय हो गई हैं। उनके इस बदलते स्वभाव को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग उन्हें विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा को अपने गेम के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं।
इस बीच, ईशा के मेकअप आर्टिस्ट मुकेश पांडे ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने ईशा के असली स्वभाव के बारे में बात की है। मुकेश का कहना है कि ईशा बहुत ही सहयोगी और दयालु हैं। उन्होंने मुकेश की आर्थिक मदद भी की थी जब उन्हें जरूरत थी। मुकेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को ईशा के बारे में नया नजरिया दे रहा है।
वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि असल जिंदगी में ईशा का बर्ताव कैसा है। मेकअप आर्टिस्ट मुकेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ईशा की बन रही निगेटिव इमेज को लेकर बनाया है। मुकेश ने कहा है कि वह पिछले कई सालों से ईशा के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। ऑनलाइन आने पर ईशा के बारे में बहुत निगेटिव सुनने को मिल रहा है जो सही नहीं है, वह ऐसी बिल्कुल नही है। वह बहुत अच्छी है।