ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

बच्चन फैमिली में कोरोना: अमिताभ और अभिषेक पॉजिटिव, जया, एश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट निगेटिव, बिग बी और बेट को हल्के लक्षण

12-Jul-2020 06:03 AM

MUMBAI : शनिवार की देर रात महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार पर कोरोना की दस्तक ने पूरे देश में बेचैनी फैला दी. अमिताभ बच्चन के साथ साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं. दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं, बच्चन फैमिली की तीनों महिलायों यानि जया बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन और अराध्या की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इस बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि बिग बी और अभिषेक में कोरोना के हल्के लक्षण हैं, उनकी फिर से जांच करायी जा रही है. 


शनिवार की देर रात मची खलबली

शनिवार की देर रात तकरीबन 11 बजे अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा

“मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. अस्पताल में भर्ती हो चुका हूं. मेरे परिवार और स्टाफ के लोगों का टेस्ट हुआ है. उनकी रिपोर्ट का इंतजार है. पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से गुजारिश है कि वे अपना टेस्ट कराएं.”

बाद में खबर आयी कि बिग बी को मुंबई में नानावटी अस्पताल में एडमिट किया गया है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन की हालत अभी स्थिर है. नानावटी अस्पताल प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी कोई मेडिकल बुलेटिन नहीं दिया जाएगा. बिग बी के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी बिग बी खुद या उनकी टीम देगी. मुंबई का नानावटी अस्पताल एक कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल है. अस्पताल के डॉक्टर बिग बी के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

एक घंटे बाद अभिषेक के पॉजिटिव होने की खबर आयी

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आने के ठीक एक घंटे बाद अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया. अभिषेक बच्चन ने ट्वीटर पर लिखा

“मैं और मेरे पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. हम दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और हमें अस्पताल में भर्ती किया गया है. हमने सभी संबंधित संस्थानों को इसकी जानकारी दे दी है. हमारे परिवार और स्टाफ के लोगों का भी टेस्ट किया गया है. हम लोगों से अपील करते हैं वे नहीं घबरायें और शांत रहें.”

अमिताभ-अभिषेक में कोरोना के हल्के लक्षण

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि  अमिताभ-अभिषेक बच्चन में कोरोना के हल्के लक्षण पाये गये हैं. उनकी हालत ठीक है. चूंकि दोनों में कोरोना के मामूली लक्षण हैं इसलिए दोनों का दोबारा कोरोना टेस्ट किया गया है. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि वे नानावटी हॉस्पिटल के सम्पर्क में हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नानावटी अस्पताल को अमिताभ बच्चन की पूरी देखभाल के निर्देश दिये गये हैं.