ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से मलबे में दबकर शिक्षक...

Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से मलबे में दबकर शिक्षक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

23-Dec-2024 11:35 AM

By First Bihar

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज में बड़ा हादसा (Big accident in Bihar) हुआ है। यहां दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत(death of three people) हो गई। मृतकों में एक शिक्षक भी शामिल है। हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घठना बहादुरगंज नगर क्षेत्र के झांसी रानी चौक के पास की है।


मृतकों की पहचान 65 वर्षीय मो.आलम, 40 वर्षीय भरत कुमार और मो. शाहिद आलम के रूप में हुई है जबकि मो.मुन्ना बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार की देर रात चारों लोग एक दीवार के पास पेशाब कर रहे थे, तभी दीवार गिर गई और चारों मलबे के नीचे दब गए। वहीं कुछ का कहना है कि चारों बाउंड्री के पास बैठकर तास खेल रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


दीवार गिरने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसके नीचे दबे चारों लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए बहादुरहंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया वहीं तीसरे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने तीसरे को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं चौथे घायल का इलाज जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आलाअधिकारियों समेत जनप्रतिनिधि पहुंचे और पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की। उधर, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।