ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

विधायक बीमा भारती की बेटी रानी बनी जिला परिषद सदस्य, अबीर गुलाल के साथ समर्थकों ने मनाया जश्न, बेटी की जीत पर मां ने दिया आशीर्वाद

11-Oct-2021 01:53 PM

PATNA: भवानीपुर प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 7 से रुपौली विधायक बीमा भारती एवं पूर्व प्रमुख अवधेश मंडल की बेटी रानी भारती ने जबरदस्त जीत हासिल किया है। भवानीपुर पश्चिम से रानी भारती के जीत की जानकारी मिलते ही उसके समर्थकों ने अबीर गुलाल के साथ जमकर जश्न मनाया। पूर्णिया कॉलेज में रविवार को बड़हराकोठी एवं भवानीपुर प्रखंड के मतों की गिनती हुई। जिसमें पूर्व मंत्री बीमा भारती की बेटी रानी भारती ने पहली बार में बाजी मार ली। 


जिला परिषद क्षेत्र संख्या 7 भवानीपुर से धमाकेदार जीत हासिल कर रानी भारती ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। पूर्णिया के रुपौली से विधायक सह पूर्व मंत्री बीमा भारती की बेटी रानी कुमारी इस बार पहली मर्तबा किसी भी तरह के चुनाव में मैदान में उतरी थीं। जिला परिषद सदस्य के रुप में वह निर्वाचित हुई हैं। भवानीपुर प्रखंड के क्षेत्र संख्या 7 से रानी कुमारी ने निवर्तमान जिला पार्षद आजाद की पत्नी को 4800 मतों के बड़े अंतर से हराकर राजनीति में धमाकेदार शुरुआत की है।


जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद रानी कुमारी ने बताया कि वह एक छात्र हैं और पहली बार राजनीति में उतरी थीं। क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद उसे मिला है। इसी का नतीजा है कि वह पहली बार में ही 4800 मतों के बड़े अंतर से जिला परिषद सदस्य पद पर उसे जीत हासिल हुई है। रानी कुमारी ने अपनी मां बीमा भारती को प्रेरणा का स्रोत बताया। गौरतलब है कि रानी कुमारी की मां बीमा भारती बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रही हैं। अपनी बेटी की जीत पर बीमा भारती ने कहा कि इस जीत के साथ ही उन्हें सक्रिय राजनीति में कदम रखने का एक रास्ता मिल गया है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रानी सदन तक का सफर जरूर तय करेंगी।

news image

news image

news image

news image

news image

news image