बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
06-Oct-2021 09:30 PM
PATNA : बिहार विधानसभा की दो खाली सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सूबे के सियासी गलियारे में जबरदस्त चर्चा है। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने उपचुनाव की दोनों सीटों में से एक पर फिलहाल उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पप्प यादव ने कुशेश्वरस्थान सीट के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। जन अधिकार पार्टी ने कुशेश्वरस्थान से योगी चौपाल को अपने उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने इसकी घोषणा की है। तारापुर सीट पर पार्टी कल यानी गुरुवार को फैसला लेगी।
बताया जाता है कि दोनों विधानसभा पर पप्पू यादव ने अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला ले लिया है। कुशश्वेरस्थान सीट पर उन्होंने योगी चौपाल को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कर भी दी है। पप्पू यादव ने कांग्रेस को तारापुर के लिए गुरुवार तक का अल्टीमेटम दे दिया कि वहां से उम्मीदवार हटा लें। जाप तारापुर में अपना उम्मीदवार उतारेगी।
जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जाप के संसदीय दल की बैठक आज आयोजित की गयी थी। जिसमें फैसला लिया गया कि पार्टी उपचुनाव लड़ेगी। पार्टी के संसदीय दल ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार का चयन कर लिया हैं। कांग्रेस से यह आग्रह की जा रही है कि वे तारापुर सीट पर पुनर्विचार करें। जन अधिकार पार्टी को कांग्रेस के फैसले का इंतजार है। कल तक पार्टी इंतजार करेगी। उम्मीद है कि कांग्रेस तारापुर सीट हमें देगी। जाप के संसदीय दल की बैठक के बाद पप्पू यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। तारापुर सीट पर अब कल ही फैसला लिया जाएगा।