ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस

विधानसभा उपचुनाव : कुशेश्वरस्थान में कड़ी मेहनत कर रहे चिराग, क्या नई पार्टी का खुलेगा खाता

20-Oct-2021 05:06 PM

DARBHANGA : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बैनर तले पहली बार अपना उम्मीदवार उतारने वाले चिराग पासवान इन दिनों विधानसभा उपचुनाव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। चिराग पासवान ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारे हैं। फिलहाल चिराग कुशेश्वरस्थान में अपने उम्मीदवार के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं।


चिराग पासवान के साथ पार्टी के दूसरे नेता भी कुशेश्वरस्थान में कैंप कर रहे हैं। पार्टी ने कुछ नेताओं को तारापुर में भी जिम्मेदारी दी है। उस स्थान के बाद चिराग तारापुर का रुख करेंगे। कुशेश्वरस्थान में लगातार बारिश के बीच चिराग पासवान का चुनाव प्रचार लगातार जारी है। आज भी उन्होंने कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया है।


इस इलाके में बाढ़ का प्रभाव देखते हुए चिराग नाव के जरिए भी जनसंपर्क कर रहे हैं। चिराग पासवान के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव तिवारी पार्टी के बिहार संसदीय बोर्ड अध्यक्ष अभिलाष पांडेय और शाहनवाज अहमद कैफी भी इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चिराग पासवान ने आज बड़ला, पोस्ट उछटी, कुशेश्वरस्थान, बिरौल जैसे इलाकों का दौरा किया है।


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अंजू देवी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे विसरिया प्रखंड अंतर्गत मोहिम चातर मदहर पधारी सोनपुर ठीका हाटी और उचटी  सहित दर्जन भर गांवो में लोगों से जनसंपर्क किया। चिराग पासवान ने इस दौरान आम जनता से हेलिकॉप्टर छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। पूरे दिन बारिश होने के बावजूद लोग चिराग पासवान से मिलने पहुंचे थे। भारी बारिश में भींगते हुए लोगों ने चिराग पासवान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


चिराग पासवान ने भी इसे लेकर लोगों को धन्यवाद दिया। चिराग पासवान ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के तहत कई ऐसी जन समस्याओं को महसूस किया जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संसाधनों का पूरे विधानसभा क्षेत्र में घोर अभाव है। मैं लोगों के अंदर जो आक्रोश देख रहा हूं वह आक्रोश निश्चित रूप से कुशेश्वरस्थान के तकदीर को बदलेगा। युवा एवं दलित विरोधी नीतीश सरकार को उखाड़ फेकने की काम करेंगी। इस बार बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के पक्ष में खड़ा होने का कुशेश्वरस्थान की जनता ने पूरी तरह मन बना लिया है। 


चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश सरकार सड़क की जाल बिछाने की बात करती है लेकिन यह साफ झलक रहा है कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा की सड़कों की स्थिति कितनी बदतर है और आज भी कई गांव के संपर्क सड़क के माध्यम से ना होने की स्थिति में यातायात के साधन के रूप में लोग नाव का सहारा लेने को आज भी मजबूर हैं। सीएम नीतीश कुमार कुशेश्वरस्थान विधानसभा में अपने दर्जन भर मंत्री एवं विधायकों को उतार दिए है। कई सांसद कैंप कर रहे हैं। आखिर विकास पूरी ईमानदारी से की गई है तो फिर डर का कारण क्या है ?


चिराग ने कहा कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर के विधानसभा के परिणाम के साथ हीं बिहार की सरकार ध्वस्त हो जाएगी। कुशेश्वरस्थान में एक भी स्तरीय अस्पताल नहीं है लेकिन नीतीश कुमार ढ़ीढ़ोरा पीटेंगे कि 16 वर्षों में काफी विकास हुआ उन्होंने कहा कि अगर सही में विकास हुआ है तो सीएम नीतीश कुमार जी बताएं कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में जनजीवन को लेकर मूलभूत सुविधाएं क्या है?


साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा कि कुशेश्वरस्थान में महाविद्यालय तक नहीं है और युवा विरोधी सरकार विकास की बात करती है। कुशेश्वरस्थान में जन सुविधाओं का घोर अभाव है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय, युवा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार, राष्ट्रीय सचिव रवि तीकू, प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, पूर्व प्रत्याशी पूनम कुमारी, राजीव ठाकुर, कौशल किशोर पासवान, संजय पासवान सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image