ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / विधानसभा में अचानक गिर पड़े RJD विधायक, मार्शल ने सहारा देकर उठाया

विधानसभा में अचानक गिर पड़े RJD विधायक, मार्शल ने सहारा देकर उठाया

28-Feb-2023 03:18 PM

By First Bihar

PATNA: नाथनगर से RJD विधायक अली अशरफ सिद्दिकी सदन से निकलते वक्त अचानक गिर गये। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी।  सदन से बाहर निकलते वक्त पैर मुड़ने से वे जमीन पर गिर गये। राजद विधायक के गिरने के बाद मार्शल ने उन्हें सहारा देकर उठाया फिर उन्हें सोफे पर बिठाया।


बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री विजय चौधरी बजट भाषण पढ़ रहे थे। इसी बीच नाथनगर से राजद विधायक अली अशरफ सिद्दीकी सदन से बाहर निकलने लगे तभी उसी वक्त उनका पैर लड़खड़ा गया और वे नीचे गिर गए। जिसके बाद विधानसभा के मार्शल ने उनकी ओर भागे और उन्हें सहारा देकर उठाया। राजद विधायक को लॉबी में बिठाया गया। जहां उनके साथी विधायकों ने उन्हें संभाला। 


जिसके बाद उन्हें पानी पिलाई गई। साथ ही गर्म चाय भी दिया गया। राजद विधायक अशरफ सिद्दिकी ने कहा कि अब वे पूरी तरह ठीक हैं बस निकलते वक़्त पैर मूड़ गया था। जिससे वे लड़खड़ा कर गिर गए। जिसे मार्शल ने सहारा देकर उठाया और बाहर लॉबी में बैठाया। विधायक के गिरने के बाद विधानसभा में बैठे कई विधायक और मंत्री उनका हाल चाल जानने के लिए पहुंच गये।